- Hindi News
- घूमने से ज्यादा चक्कर काटने में लगता है समय, रोडवेज के रूट पर चलने दंे बसें
घूमने से ज्यादा चक्कर काटने में लगता है समय, रोडवेज के रूट पर चलने दंे बसें
टूरिस्टको पर्यटक स्थलों तक बसों से पहुंचने में लगने वाले समय को लेकर ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन ने कलेक्टर और एसपी से ट्रेवल बसों को अनुमति देने की मांग की है। कारण यह है कि शहर में ट्रैफिक पुलिस ने बसों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। इससे यह परेशानी होने लगी है। ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ उदयपुर के अध्यक्ष मुकेश टिक्कू ने कलेक्टर और एसपी को बताया कि टूरिस्ट को डेस्टिनेशन तक ले जाने वाली ट्रेवल बसों को घूमने से ज्यादा आने जाने में समय लगने लगा है। शहर में वीडियो कोच सहित अन्य बसों के प्रवेश पर रोक के बाद यह स्थिति बनी है।
उन्होंने कहा कि वे यातायात व्यवस्था में प्रशासन के साथ है, लेकिन जिस रोड से रोडवेज बसों को अनुमति है, वहां टूरिस्ट बसों को अनुमति दी जाए। उपाध्यक्ष फारूख कुरैशी का कहना था कि इस संबंध में पर्यटन मुख्यालय, पर्यटन उपनिदेशक को भी अवगत कराया जा चुका है। कलेक्टर इस संबंध पर्यटकों को होने वाली परेशानी से निजात पाने के लिए एसपी से चर्चा कर हल निकालने का आश्वासन दिया है।
यह बताई समस्या
सहेलियोंकी बाड़ी भ्रमण करने वालों को सिटी पैलेस जाने पर आरके मार्बल सर्कल से प्रतापनगर बायपास होकर किशनपोल मार्ग की ओर जाना पड़ता है। एेसे में 90 मिनट खर्च होते है। पूर्व में टूरिस्ट बस सहेलियों की बाड़ी से चेतक सर्कल, कोर्ट चौराहा होते हुए उदियापोल, सिटी स्टेशन रोड, किशनपोल होकर सिटी पैलेस पहुंच जाती थी। उसमें 30 से 40 मिनट ही लगते थे।