‘म्हारो छेल भंवर सा...’
सुखाड़ियायूनिवर्सिटी के आर्ट्स कॉलेज, कॉमर्स कॉलेज में चल रहे वार्षिक आयोजनों में मंगलवार का दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के नाम रहा। कभी राजस्थानी गीतों की गूंज रही, वहीं कई विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर दम दिखाया। फिल्मी गीतों पर झूमते विद्यार्थियों का जोश दर्शक दीर्घा में बैठे विद्यार्थियों ने बढ़ाया।
सुविवि आर्ट्स कॉलेज के छात्रसंघ द्वारा आयोजित युवा साहित्यिक सांस्कृतिक समारोह ‘झंकार 2015’ में मंगलवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम रही। तीन दिवसीय समारोह के दूसरे दिन एकल, समूह गायन, एकल समूह नृत्य की प्रतियोगिताएं हुई। छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित नायक ने बताया कि तीसरे दिन मिस्टर मिस झनकार की प्रतियोगिताएं होगी। आयोजन सुबह 10.30 बजे यूनिवर्सिटी सभागार में होगा।
लॉकॉलेज में फेस पेंटिंग
सुविविके लॉ कॉलेज में वार्षिकोत्सव ‘घूमर 2015’ की शुरुआत मंगलवार को हुई। पहले दिन रंगोली में वैशाली गुप्ता, पूजा रॉय, हेतल देवड़ा, मेहंदी में पूजा सिसोदिया, भारती शर्मा, पूजा, फेस पेंटिंग में अंकिता तोमर, रश्मित, पोस्टर में राहुल, सुमन राठौड़ ने बेहतर प्रदर्शन किया। उद्घाटन समारोह में भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, भाजयुमो जिला महामंत्री गजेंद्र भंडारी, पार्षद चांदनी गौड़, डीन आनंद पालीवाल बतौर अतिथि मौजूद रहे।
एमएलएसयू सभागार में झंकार कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात्रा। भास्कर
वाणिज्यम में प्रस्तुतियां
कॉमर्सकॉलेज में चल रहे ‘वाणिज्यम 2015’ सांस्कृतिक समारोह के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुई। यहां मेहंदी में पूजा जांगिड़, रिशिता दाधीच, सिद्धी छाजेड़, हर्षिता सांखला, सोनम मोगवानी, पायल राव, पोस्टर में रेखा कुमावत, अंशुमान सिंह, लक्षिता, हेतल, सुरभि तंवर, क्वीज में मोहसीन, यश राहुल, विनायक वैष्णव, गौरव सिंह, मदन डांगी, निकिता चावला, अजय फूड फेस्ट में हेतल, सिद्धिका, गौरव, सोलो सॉन्ग में अक्षय सुथार, पलाश शर्मा, शबनम, योगेश ने बेहतर प्रदर्शन किया।
वाणिज्यम कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात्रा।
लॉ कॉलेज में फेस पेंटिग और रंगोली प्रतियोगिता में प्रस्तुति देती छात्रा। भास्कर