स्कूली बच्चों को दी डीवर्मिंग की दवा
उदयपुर| राष्ट्रीयकृमि नियंत्रण दिवस पर मंगलवार को जिले के स्कूलों में कक्षा 1 से 12वीं तक के स्टूडेंट्स और आंगनबाड़ी में बच्चों को पेट की कीड़े मारने (डीवर्मिंग) की दवाइयां खिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग एवं शिक्षा विभाग के साझे में चार दिवसीय डीवर्मिंग अभियान शुरू हुआ। पहले दिन स्कूलों में दवाइयां पहुंचाई गई। सवीना संस्कृत वरिष्ठ उपाध्याय में दवा नहीं पहुंचने पर प्रिंसिपल ने सर्वशिक्षा अभियान से दवाइयां मंगवाई। आरसीएचओ डॉ. रमेश शर्मा ने बताया कि पेट में कीड़े की शिकायत से बच्चों में एनीमिया, कुपोषण आदि बीमारियां होने का अंदेशा रहता है। ऐसे बच्चों को दूसरे या तीसरे दिन दवा खिलाने की जिम्मेदारी संस्था प्रधानों की होगी। वंचित बच्चों को 13 फरवरी तक दवा दी जाएगी।