तुलसी के साथ 29 जोड़ों का विवाह
गुजराती मोची समिति मेवाड़, मालवा की ओर से सामूहिक विवाह सम्मेलन मंगलवार को आवरी माता कच्ची बस्ती सबसिटी सेंटर के पास हुआ। आयोजन में तुलसी विवाह के साथ 29 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। मेवाड़ मालवा क्षेत्र से बड़ी संख्या में समाजजनों की भागीदारी रही। शोभायात्रा के साथ आयोजनों की शुरुआत हुई। आवरी माता मंदिर, सेंट्रल एरिया आसपास के क्षेत्रों से शोभायात्रा गुजरी। तुलसी-सालिगराम की सवारी के साथ ही वर-वधुओं सहित समाजजन शामिल हुए। गायत्री परिवार के विद्वानों ने मंत्रोच्चार से विवाह रस्में पूरी करवाई। कन्या भ्रूण हत्या निषेध संकल्प के साथ ही वर-वधुओं ने सात फेरे लिए। अध्यक्ष सत्यनारायण हंडेरिया, कोषाध्यक्ष राजन महिसानिया ने बताया कि आयोजन में मेलड़ी माता मंदिर के महंत विरमदेव, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा बतौर अतिथि मौजूद रहे।