- Hindi News
- रावण, कुंभकरण, मेघनाद पुतले पहुंचे गांधी ग्राउंड
रावण, कुंभकरण, मेघनाद पुतले पहुंचे गांधी ग्राउंड
रावण दहन के समय हो व्यवस्थित पार्किंग
हाथीपोल थाना परिसर में हुई सीएलजी बैठक।
उदयपुर| हाथीपोलथाना में सोमवार शाम को नवरात्रों, दशहरा और ईदुलजुहा त्योहारों में कानून व्यवस्था के लिए सीएलजी सदस्यों से चर्चा कर सुझाव लिए गए। सीएलजी सदस्यों ने रावण दहन के समय गांधी ग्राउंड पर पार्किंग की समस्या बताई। इसके अलावा ईदुलजुहा पर बस्तियों के बाहर जगह-जगह नगर निगम के डस्टबिन रखवाने का सुझाव दिया, ताकि वेस्ट सामग्री को इधर-उधर फेंकने के बजाए सही तरीके से उसका डिस्पोजल हो सके। सीएलजी सदस्यों से सुझाव लेने के बाद डीएसपी ने नवरात्रि आयोजनों में रात दस बजे बाद साउंड बंद कराने के लिए पाबंद किया। उन्होंने कहा कि नियमानुसार साउंड चलाएं और आयोजक खुद भी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम करें। एसएचओ रामसुमेर ने सदस्यों से कहा कि बकरे खरीदने के बाद घर के बच्चे उन्हें गली-मौहल्लों में दौड़ाते हैं, यह इस बार नहीं होना चाहिए।
रावण परिवार के पुतले सोमवार को गांधी ग्राउंड लाए गए तो बच्चे उत्सुकता से देखने लगे।
भास्कर न्यूज|उदयपुर
विजयदशमी पर रावण, कुंभकरण और मेघनाद पुतलों के गांधी ग्राउंड में दहन की तैयारी अंतिम चरणों में है। शक्ति नगर स्थित कम्यूनिटी हॉल में तैयार रावण परिवार के पुतले सोमवार को गांधी ग्राउंड पहुंचा दिए गए। इन्हें क्रेन से खड़ा किया जाएगा। शक्तिनगर में तैयार पुतलों को ऊंट गाड़ी, ट्रैक्टर आदि में लादकर पहुंचाया गया। दशहरे पर पुतलों का दहन होने से पहले भगवान राम की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शक्तिनगर स्थित सनातन मंदिर से निकलने वाली शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई गांधी ग्राउंड पहुंचेगी। जहां भगवान राम का राज तिलक करने के बाद हनुमान रावण की लंका जलाएंगे। मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन लक्ष्मण करेंगे। शोभायात्रा में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठनों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।