पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डांडिया की खनक और गरबा की ताल

डांडिया की खनक और गरबा की ताल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवरात्रिके तहत शहरभर में गरबा महोत्सव आयोजनों का दौर जोरों पर चल रहा है। आयोजनों में सज-धज कर पहुंच रहे युवा डांडिया खनकाने और गरबा धुनों पर झूमने को लेकर उत्साहित है। सुथारवाड़ा, आयड़ सुथारवाड़ा, यूनिवर्सिटी रोड, सेक्टर चार, गोवर्धन विलास, मल्लातलाई सहित सभी उपनगरीय क्षेत्रों में आयोजनों की धूम मची हुई है।

महाआरती:पुरोहितोंकी मादड़ी रोड नंबर चार लक्ष्मी नगर में औदिच्य समाज के महोत्सव में महाआरती के साथ ही सुंदरकांड पाठ किया गया। श्री लक्ष्मीनारायण युवा परिषद पाणुंद श्री परशुराम गरबा मण्डल की ओर से प्रतिदिन प्रतियोगिताएं करवाई जा रही है।

परंपरागतपरिधानों में किया गरबा: लायंसक्लबों का सामूहिक रूप गरबा सौ फीट रोड स्थित रॉयल राजविलास गार्डन में हुआ। बेस्ट मेल राजीव सुराणा एवं बेस्ट फीमेल छाया दवे को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि परमेश्वर अग्रवाल थे।

देवेन्द्रधाम : देवेन्द्रमहिला मंडल की ओर से पारंपरिक गरबा खेला। मंडल अध्यक्ष सुधा भंडारी ने बताया कि बेस्ट ड्रेस कोमल जैन, सुनीता जैन, अंजली जैन, बेस्ट नृत्य में मीना बोकडिय़ा नीलम नाहर, इंद्रा वनिता कटारिया एवं अंजली जैन मंजू क्रमश प्रथम, द्वितीय तृतीय रहे। निर्णायको निर्मला रावत एवं जेके सीमेंट के एमडी विजय गुप्ता राजकुमार जैन ने निभाई। इधर, सर्ववर्गीय कलाल संगिनी महिला मंडल की ओर से सुहालका भवन में गरबा महोत्सव हुआ। इसी प्रकार सखी क्लब की ओर से अलका होटल में नवरात्रि महोत्सव हुआ।

जमकरकिया गरबा: स्टारइवेंट एंड म्यूजिक आर्गेनाइजेशन एंड मेघना वॉक्स इवेंट एंड साउण्ड की ओर से विश्वविद्यालय मार्ग स्थित सांवलिया गार्डन में आयोजित किए जा रहे गरबा उत्सव में बड़ौदा के समन्वय ग्रुप ने समां बांध दिया। बेस्ट डांस में स्नेहा राय, मुक्ता पटेल, बेस्ट ड्रेस में मधु आमेटा, राजेश सेन को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि गजपालसिंह राठौड़ विशिष्ट अतिथि जिनेन्द्र शास्त्री, अमत मेनारिया थे।

फैंसीड्रेस प्रतियोगिता: सिन्धुधाम जवाहर नगर में गरबा महोत्सव के दौरान फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। इसमें 90 बच्चों ने विभिन्न वेशभूषा में में आकर्षक प्रस्तुतियां। प्रवक्ता मोहन साधवानी ने बताया कि बच्चों ने नल आदि का रूप भी धरा। प्रतियोगिता में सोहम साधवानी प्रथम, भावी लिंजारा द्वितीय रही।

स्टार इवेंट एंड म्यूजिक आर्गेनाइजेशन एंड मेघना वॉक्स इ