इंटर कॉलेज वालीबॉल शुरू
उदयपुर| इंटरकॉलेज वालीबॉल प्रतियोगिता सोमवार को एमबी ग्राउंड पर शुरू हुई। इसके बाद हुए उद्घाटन मुकाबले में मेजबान आर्ट्स ने साइंस कॉलेज को शिकस्त दी। आयोजन सचिव डॉ. कुलदीप सिंह झाला ने बताया कि प्रतियोगिता में 26 टीमों ने भागीदारी की। पहले दिन हुए मुकाबलों के बाद 9 टीमों ने प्री क्वार्टर में प्रवेश किया। इन टीमों में साइंस कॉलेज, पेसिफिक कॉलेज, एस.बी वल्लभनगर, बीएन पीजी, कॉमर्स कॉलेज, जी.सी सलूंबर, वीबीआरआई, जी.सी आबू रोड़ और एम.पी गनोड़ा शामिल है।