पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जातिवाद मिटाने का अंतिम उपाय अंतर जातीय विवाह : अग्निवेश

जातिवाद मिटाने का अंतिम उपाय अंतर जातीय विवाह : अग्निवेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वामीअग्निवेश ने कहा कि जातिवाद को जड़ से मिटाने का आखिरी उपाय अंतरजातीय विवाह है। जातिगत आरक्षण की बजाय प्राथमिकता उन्हें देनी चाहिए जो अंतर जातीय विवाह कर समाज में समानता ला रहे हैं। कुल आरक्षण में से 10 प्रतिशत कोटा अंतर जातीय विवाह करने वालों को दिया जाना चाहिए। अंतर जातीय विवाह से दहेज प्रथा नहीं रहेगी और कन्या भ्रूण हत्या भी खत्म होगी।

स्वामी अग्निवेश शुक्रवार को सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में व्याख्यान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। ‘भारतीय परंपरा में विविधता और सहिष्णुता’ विषयक व्याख्यान का आयोजन सुविवि के दर्शन शास्त्र विभाग की ओर से किया गया था। स्वामी जी ने कहा कि शोषण-भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन में राजनीतिक पार्टियों की जरूरत नहीं। संवाद भारतीय परंपरा है, विविधता की सराहना करो और सहिष्णुता को परिपक्व बनाओ। जाति-धर्म का नहीं, इंसानियत का परचम फहराओ। हर पशु-पक्षी, जीव से प्यार करो। पशु बलि, मृत्युभोज, अंधविश्वास को बंद करें। ईश्वर को अपने में ही खोजो, मानव सेवा के लिए चोटी-जनेऊ, कर्मकांड की जरूरत नहीं है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. आई.वी. त्रिवेदी ने की। विशिष्ट अतिथि जनजाति यूनिवर्सिटी के कुलपति टी.सी. डामोर थे। आर्ट्स कॉलेज डीन प्रो. फरीदा शाह, मानविकी संकाय की अध्यक्ष प्रो. मीना गौड़, दर्शन विभाग अध्यक्ष प्रो. सुधा चौधरी ने भी विचार रखे।

संवाद :संवाद भारतीय परंपरा है, विविधता की सराहना करो और सहिष्णुता को परिपक्व बनाओ और इंसानियत का परचम लहराओ।

संतोंकी छवि : जोसंत का तमगा पहनने के बाद विवादों में आते हैं, वे सामान्य से गिरे हुए लोग हैं। लोगों के अंधविश्वास और प्रचार ने ऐसे लोगों को प्रसिद्ध किया। आंख मूंद कर विश्वास करें।

धर्मांतरण : येकाम छुटभैये लोगों का है, जो मोदी की पिच खराब कर रहे हैं। मोदी सभी का विकास चाहते हैं। धर्म परिवर्तन की जरूरत नहीं। इस मामले पर मोदी को बोलना चाहिए, नहीं तो अंत में बात उन्हीं पर आएगी।

आर्यसमाज : समाजमें सुधार की बेहद जरूरत है। आर्य समाज भी बिखर रहा है। मानव समाज का मंच बनाना चाहता हूं।

विदेशनीति : मोदीने पड़ोसी देशों से दोस्ती का भाव बढ़ाया। ये विदेश नीति के लिए श्रेष्ठ है। उम्मीद है प्रधानमंत्री मोदी जल्द ही पाकिस्तान जाकर दोस्ती की बात करेंगे।

अन्ना-केजरीवाल: स्वामीजीने कहा कि अन्ना हजारे इस लि