- Hindi News
- ग्लोबल इंटरप्रिन्योर समिट 16 को खड़गपुर में
ग्लोबल इंटरप्रिन्योर समिट 16 को खड़गपुर में
उदयपुर | आईआईटीखड़गपुर की इंटरप्रिन्योर सेल के तत्वावधान में 16 से 18 जनवरी को ग्लोबल इंटरप्रिन्योर समिट-2015 का आयोजन किया जाएगा। आईआईटी खड़गपुर में होने वाले इस सम्मेलन में इंजीनियरिंग एवं कॉमर्स के स्टूडेंट्स भाग ले सकेंगे। आईआईटी खड़गपुर के स्टूडेंट्स अराफात खान ने बताया कि उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में कुछ प्रतिष्ठित कॉलेजों को आमंत्रित किया गया है। इसमें शामिल होने के इच्छुक स्टूडेंट्स इंटरप्रेन्योरशिप प्रकोष्ठ की वेबसाइट पर जानकारी ले सकते हैं।