3 मेडिकल कॉलेजों में प्राचार्य नियुक्त
डॉ. अमिलाल भाट को डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज, जोधपुर का प्राचार्य नियुक्त किया है। डॉ. भाट सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर में यूरोलॉजी विभाग में सीनियर प्रोफेसर और अतिरिक्त प्राचार्य हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को जोधपुर के अलावा उदयपुर बीकानेर मेडिकल कॉलेज के लिए भी प्राचार्य लगाए, लेकिन दोनों जगह स्थानीय डॉक्टरों को ही कमान दी गई है। बीकानेर में डॉ. रामावतार बम उदयपुर में डॉ. डीपी सिंह को प्राचार्य बनाया गया है।