पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गैस टैंकर पलटा, 4 वाहन टकराए, 5 घंटे तक जाम

गैस टैंकर पलटा, 4 वाहन टकराए, 5 घंटे तक जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. चित्तौड़ फोरलेन पर पावरहाउस चौराहे के पास शनिवार सुबह 7 बजे एलपीजी टैंकर पलट गया। पीछे रहा ट्रेलर बेकाबू होकर रॉन्ग साइड में आकर बस, इनोवा को चपेट में लेते हुए पलट गया। पीछे रहा दूसरा ट्रेलर भी टकरा गया। एक साथ चार वाहन टकराने के बावजूद जनहानि टल गई। एसआई जगदीश चन्द्र ने बताया कि एलपीजी टैंकर गुजरात से कोटा की ओर जा रहा था। गंगानगर से बांसवाड़ा जा रही बस का ड्राइवर पाली निवासी संजय सिंह और सहयोगी चालक जाकिर के मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने गैस टैंकर चालक प्रतापगढ़, यूपी निवासी मो. सलीम पुत्र मो. वसई को गिरफ्तार कर लिया है।
5 क्रेन, फायर बिग्रेड बुलाई
5 घंटे तक जाम रहा। 5 हाइड्रोलिक क्रेन 5 फायरब्रिगेड की मदद से टैंकर को हटाने के बाद दोपहर 12 बजे तक यातायात बहाल किया जा सका।
घंटों रही विस्फोट की दहशत
गैस टैंकर के पास चार वाहनों की टक्कर से क्षेत्र में विस्फोट की आशंका से दहशत रही। पुलिस ने ट्रेलर को सीधा कर साइड किया और फिर गैस टैंकर को सीधा किया।
सरपंच ने पहुंचाया एयरपोर्ट
स्पाइस जेट फ्लाइट से 6 दिल्ली जाने वाले छह यात्री वैकल्पिक रास्ते में भी फंस गए। देबारी सरपंच ने अशोक चौधरी ने टैक्सी से सभी को टेकऑफ टाइम साढ़े 9 बजे से पहले एयरपोर्ट पहुंचा दिया।