पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोज गुजरते हैं 700 टैंकर, आए दिन हादसे, लेकिन सुरक्षा इंतजाम नहीं

रोज गुजरते हैं 700 टैंकर, आए दिन हादसे, लेकिन सुरक्षा इंतजाम नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. ज्वलनशील अतिज्वलनशील पदार्थों से भरे 700 से अधिक टैंकर शहर से या पास से गुजरते हैं। कई टैंकर आए दिन सड़क हादसों का शिकार हो जाते हैं। विस्फोटक की वजह से और भी बड़े हादसे की आशंका रहती है, लेकिन कंपनी से लेकर प्रशासन तक किसी के पास इससे निपटने के इंतजाम नहीं हैं।
पुलिस के अनुसार एलपीजी, पेट्रोल-डीजल, केरोसिन केमिकल के टैंकर उदयपुर सहित संभाग के पड़ोसी जिलों में पहुंचते हैं। यह सभी टैंकर उदयपुर के क्षेत्रों से गुजरते हुए हाईवे से निकलते हैं। भास्कर ने हादसों के कारणों की पड़ताल की तो इसमें अनट्रेंड ड्राइवर्स, तेल-गैस चोरी की घटनाओं जैसे कई तथ्य सामने आए।

10 नवंबर - कैलाशपुरी मेंपेट्रोल-डीजल टैंकर पलटा था। अजमेर से टीम और उपकरण आने में घंटों लगे। पूरे रेस्क्यू में 12 घंटे लगे।

27नवंबर - पावर हाउसचौराहे पर एलपीजी से भरा टैंकर ढलान में पलट गया। पुलिस ने बीपीसीएल के साकरोदा प्लांट से एक्सपर्ट बुलाए थे। रेस्क्यू में साढ़े पांच घंटे लगे थे।

7दिसंबर - देबारी सेअागे कुराबड़ मार्ग पर पेट्रोल-डीजल टैंकर पलट गया। 70 प्रतिशत ईंधन नालों और गड्ढों में चला गया था। एक्सपर्ट की टीम तत्काल नहीं पहुंची।