- Hindi News
- सबलपुरा में मिले शव की शिनाख्त, छोटा बेदला का रहने वाला था युवक
सबलपुरा में मिले शव की शिनाख्त, छोटा बेदला का रहने वाला था युवक
उदयपुर. सुखेरथाना क्षेत्र के सबलपुरा में मिले पांच दिन पुराने शव की शनिवार सुबह शिनाख्त हो गई। छोटा बेदला निवासी हीरालाल पुत्र परथा गमेती ने मृतक की पहचान अपने भतीजे राजू (30) पुत्र लहरा गमेती के रूप में की। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक की मां विमंदित है। पिता की मौत हो चुकी है। युवक शराब पीने का आदी था और भटकता रहता था। पुलिस का अनुमान है कि ज्यादा शराब पीने के बाद झाड़ियों में ही उसकी मौत हो गई होगी।