बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत
उदयपुर. प्रतापनगरथाना क्षेत्र के गणेश नगर (पायड़ा) निवासी वृद्धा की बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हुकम कुंवर (60) प|ी ओनार सिंह राजपूत शुक्रवार रात सामान लेने किराणा की दुकान तक गई थी। वापस आते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गई। इलाज के दौरान वृद्धा की मौत हो गई।
हादसेमें युवक घायल : ऋषभदेव . नेशनलहाइवे आठ पर दर्शना घाटी में बाइक फिसलने से भाउवा निवासी दिलीप (40) पुत्र भूरा कालबेलिया घायल हो गया। युवक उदयपुर जा रहा था कि बाइक फिसलकर डिवाइडर से टकरा गई।