पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टिप्स : तनावको दूर रखना है तो ये करें

टिप्स : तनावको दूर रखना है तो ये करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीवन में होश और जोश दोनों जरूरी

सीरियस नहीं, सिंसियर होकर काम करें

उदयपुर. चुनौतीभरे लक्ष्य से कभी भी घबराना नहीं चाहिए। ऐसे में सीरियस होकर नहीं, बल्कि सिंसियर रहते हुए काम करना चाहिए। क्योंकि जब हमारे सामने चैलेंज आते हैं तो दबाव महसूस होता है और यही दबाव तनाव का कारण बनता है। दबाव काे दूर कर देंगे तो तनाव कभी नहीं होगा। यह बात अंतरराष्ट्रीय वक्ता एवं ट्रेनर निखिल देसाई ने कही। वे शनिवार को उदयपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (यूसीसीआई) की ओर से चैंबर भवन में मोटिवेशनल सेमिनार को सं‍बोधित कर रहे थे। सेमिनार का विषय स्वयं में एवं अपने संगठन में उत्कृष्टता की संभावनाएं था। देसाई ने कहा कि तनाव दूसरे नहीं, बल्कि हम खुद ही पैदा करते हैं। कल जो हुआ था, उसे भूलकर नए दिन में नई शुरुआत होनी चाहिए। बीता हुआ कल तो मर चुका है, इसलिए वर्तमान में खुलकर जीना चाहिए। सेमिनार में यूसीसीआई अध्यक्ष विनोद कुमट सहित कई उद्यमी, व्यवसायी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

देसाई ने कहा कि जीवन में होश के साथ जोश का होना जरूरी है। अगर जोश नहीं होगा तो उम्मीदें टूटेंगी और होश नहीं रहा तो हालात काबू में नहीं रहेंगे। किसी भी चीज में हमारी रुचि होती है, तभी वह काम करते हैं। काम को लेकर हमने कमिटमेंट रखा तो इसमें और आनंद आएगा। जिंदगी खूबसूरत है, जिसमें चुनौतियां भी आएंगी। उनसे घबराएं नहीं, बल्कि डटकर सामना करें और आगे बढ़ते जाएं।

> नियमित योग व्यायाम करें

> अपने मनपसंद गीत या संगीत सुनें

> हर काम के लिए टाइम टेबल बनाएं

> कम्युनिकेशन एवं इंटरपर्सनल स्किल्स इम्प्रूव करते रहें

> अपनों और दोस्तों के साथ खुशी से पल बिताएं।

> अच्छे पलों को खुलकर एन्जॉय करें।

सेिमनार में सम्बोधित करते ट्रेनर निखिल देसाई।