राज्य स्तरीय खादी मेला शुरू
उदयपुर. खादीऔर ग्रामोद्योग आयोग मुंबई और राजस्थान आदिम जाति सेवक संघ के साझे में राज्य स्तरीय खादी मेले का उद्घाटन शनिवार को नगर निगम आयुक्त हिम्मत सिंह बारहठ एवं भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र बोर्दिया ने किया। मेला संयोजक पप्पू खंडेलवाल ने बताया कि इस वर्ष भी खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में सूती, ऊनी, पॉली एवं सिल्क की खादी के वस्त्र, साडियां, ड्रेस मटेरियल, शॉल, गद्दे, रजाइयां, तकिए, खादी ग्रामोद्योग से जुड़े आयुर्वेद हर्बल उत्पाद, आचार, मुरब्बा, मसाले, हैंडीक्राफ्ट के सामान, चर्म से बनी वस्तुएं आदि बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। मेले में खादी पर 20 से 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। मेला 28 दिसंबर तक चलेगा।