उदयपुर. श्रीरामकॉलेज ऑफ टीचर्स एज्यूकेशन का सांस्कृतिक एवं खेलकूद सप्ताह बनी-ठणी का शनिवार को समापन हुआ। कार्यालय प्रभारी आशीष दाधीच ने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत रैली निकाली गई तथा कालका माता रोड़ पर नुक्कड नाटक का मंचन कर शहर को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया।