परिजनों ने कराया लोढ़ा का नेत्र दान
उदयपुर. आदर्शनगर निवासी 61 वर्षीय सत्येंद्र सिंह लोढ़ा की मृत्यु पर परिजनों ने शनिवार को नेत्र दान कराए। बताया गया कि लोढ़ा ने नेत्र दान की इच्छा जताई थी। आई बैंक सोसायटी के सेक्रेटरी डॉ. पी. सुखलेचा ने बताया कि लोढ़ा इस वर्ष के 32वें नेत्र दाता हैं। इस साल 64 नेत्र प्राप्त हुए हैं।