पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यमें भाजपा सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को कलेक्टर कार्यालय पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी एवं देहात जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में धरना प्रदर्शन कर काला-दिवस मनाया गया।

प्रदर्शन स्थल पर सभा में वक्ताओं ने कहा कि कहा कि पांच साल में 15 लाख नौकरियों का वादा करने वाली सरकार ने एक भी सरकारी नौकरी नहीं दी। सरकार ने 24 हजार विद्यार्थी मित्रों, 15 हजार निशुल्क दवा योजना के कर्मियों, 4500 कम्प्यूटर शिक्षकों, 7000 हजार मदरसा पैराटीचर्स, 2400 विशेष शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दी। जलदाय विभाग के इंजीनियरों के 300 पद भी समाप्त कर दिए। वक्ताओं में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास, प्रदेश महासचिव गजेंद्र सिंह शक्तावत, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रघुवीरसिंह मीणा, देहात कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष नीलिमा सुखाडिय़ा, प्रदेश महासचिव जगदीश राज श्रीमाली आदि शामिल थे। इस दौरान प्रदेश महासचिव मांगीलाल गरासिया, पूर्व मंत्री डाॅ. दयाराम परमार, झाड़ोल विधायक हीरालाल दरांगी, जिला प्रमुख मधु मेहता, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष दिनेश श्रीमाली, पूर्व जिला प्रमुख छगनलाल जैन, केवलचंद लबाना, किशन त्रिवेदी, शंकर भाटिया, दिनेश दवे, अभिमन्यु सिंह झाला ने भी विचार रखे।

येभी थे मौजूद : प्रदर्शनके दौरान मांगीलाल चौधरी, स्वयं भू शर्मा, जग जितेन्द्र सिंह, महेश पालीवाल, जीतसिंह चुंडावत,मेघराज सोनी, केसरा राम खेर, कालूराम मीणा, प्रवीण सरणौत, भगवत सिंह झाला, प्रमोद मेनारिया, पूरण मेनारिया, महामंत्री मथुरेश नागदा, अजय सिंह, प्रमोद खाब्या, उपाध्यक्ष हरिराम मीणा, देवेन्द्र सिंह शक्तावत, पार्षद मोहसीन खान, तेजसिंह चारण, भंवरसिंह तलादरा, मुमताज कुरैशी, हरिसिंह झाला, गौतमलाल मीणा,अली कोसर, मुस्लिम अली बंदूकवाला, शकील खान, नंदलाल मेनारिया, नासिर खान, बतुल हबीब, चंदा सुहालका, दीपक मेवाड़ा, फतह सिंह राठौड़, गुणवंती जोशी, रंजना साहू, दिनेश भोई,पंकज पालीवाल, हर्षवर्धन सिंह , अजीतसिंह, कमला मीणा आदि उपस्थित थे।

कलेक्ट्री पर धरना प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी।