- Hindi News
- वेतन में अनियमितता को लेकर फार्मासिस्टों ने काली पट्टी बांधी
वेतन में अनियमितता को लेकर फार्मासिस्टों ने काली पट्टी बांधी
उदयपुर. मुख्यमंत्रीनिशुल्क दवा योजना के फार्मासिस्टों ने शनिवार को वेतन संबंधी मसलों को लेकर काली पट्टी बांध कर काम किया। दो साल का परीवीक्षा काल पूरा होने के बावजूद वेतन वृद्धि नहीं होने की नाराजगी जताने के लिए शनिवार चुना गया, क्योंकि इसी दिन सरकार को एक साल पूरा हुआ है। इमरजेंसी के सामने बने दवा काउंटरों अस्पताल के अंदर 6 आईपीडी दवा काउंटरों पर सुबह से ही फार्मासिस्टों ने काली पट्टी बांध कर काम किया। कुछ फार्मासिस्ट इस संबंध में 15 दिसंबर को जयपुर में होने वाली रैली में भाग लेने जाएंगे। गौरतलब है कि राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस द्वारा 2012 में फार्मासिस्टों की भर्ती परीक्षा हुई थी। ऑन लाइन परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन है। कोर्ट ने स्थायीकरण पर रोक लगा दी है, लेकिन फार्मासिस्ट दो सालों से काम कर रहे हैं। इससे एमबी अस्पताल के 25 सहित पूरे राज्य में 1322 फार्मासिस्ट प्रभावित हो रहे हैं।
काली पटटी बांध मरीजों को दवा देती फार्मासिस्ट।