पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमबी अस्पताल की दोनों सीटी स्केन मशीन बंद

एमबी अस्पताल की दोनों सीटी स्केन मशीन बंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. एमबीअस्पताल में शनिवार को दोनों सीटी स्केन मशीनें एक साथ बंद हो गई। यह पहला मौका है, जब दोनों मशीनें एक घंटे के अंतराल में बंद हुई हैं। इससे पहले एक मशीन बंद होने पर दूसरी को उपयोग में लिया जाता था। इन दोनों पर रोज 50 से ज्यादा सीटी स्कैन जांचें होती हैं। पहले ट्रोमा सेंटर की मशीन ने लोड लेना बंद कर दिया। इसके एक घंटे बाद पैथ लैब के सामने स्थित सीटी स्केन मशीन ने भी काम करना बंद कर दिया। वोल्टेज संबंधी परेशानी से मशीनों के बंद होने की आशंका पर पीडब्ल्यूडी की टीम पहुंची, लेकिन कारण बिजली से जुड़े नहीं मिले। फिलहाल कर्मचारियों ने इंजीनियर्स को सूचना देकर दोनों मशीनों को रेस्ट मोड पर रखा है। इंजीनियर्स मुंबई या अहमदाबाद से आएंगे। गौरतलब है कि ट्रोमा भवन में स्थापित मशीन को करीब एक ही साल पहले लगाया गया है जबकि पैथ लैब के सामने स्थित मशीन दस साल पुरानी है। दोनों ही मशीनों के बंद होने से सबसे ज्यादा परेशानी आपातकालीन स्थिति में आए मरीजों को हुई। इन्हें प्राइवेट में तीन से पांच हजार रुपए खर्च करने पड़े।

^दोनों मशीनें असल में हैंग हो गई हैं। यह वाकई बड़ी समस्या है। तकनीकी समस्या यहां कोई समझ नहीं पा रही है। जल्द ही इंजीनियर्स इन्हें दुरुस्त कर लेंगे। डॉ.डी.पी. सिंह, प्राचार्य,आरएनटी मेडिकल कॉलेज