मेहता को श्रद्धांजलि अर्पित
मेहता को श्रद्धांजलि अर्पित
उदयपुर|विज्ञानसमिति,सजीव सेवा समिति, अणुव्रत समिति, महावीर इंटरनेशनल, तुलसी निकेतन, विकलांग कल्याण समिति, आचार्य श्री नानेश समता विकास ट्रस्ट, महाराणा कुंभा संगीत परिषद, एमबी कॉलेज पूर्व छात्र परिषद, उदयपुर सेवास समिति, स्प्रीच्यूल साइंस स्टडी ग्रुप, दर्शन विज्ञान प्रकोष्ठ, वरिष्ठ नागरिक परिषद, सेवा मंदिर, अखिल भारतीय भंसाली-मेहता समाज के साझे में शनिवार को स्मृति सभा हुई। इसमें राजस्थान सरकार के पूर्व मुख्य सचिव मिट्ठालाल मेहता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा में गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया, महापौर चंद्रसिंह कोठारी, जेएस दवे आदि उपस्थित थे।