सांस्कृतिक कार्यक्रम 31 को
सांस्कृतिक कार्यक्रम 31 को
उदयपुर.ओसवालसोश्यल ग्रुप की बैठक शनिवार को ओसवाल भवन में हुई। महामंत्री अशोक दशरड़ा ने बताया कि बैठक में नववर्ष की पूर्व संध्या पर 31 दिसंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में हेमंत मेहता, संजय कंठालिया, प्रवीण मेहता आदि उपस्थित थे।
पुरासंपदाका सर्वेक्षण
उदयपुर.तक्षशिलाविद्यापीठ संस्थान बीएड कॉलेज चीरवा के छात्राध्यापकों ने नागदा कैलाशपुरी स्थित ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों का सर्वेक्षण कर प्रतिवेदन तैयार किया। प्राचार्य डॉ. जीएल मेनारिया ने बताया कि इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।