नगर में आज
चिकित्सा शिविर: सेक्टर5 स्थित देव्यांशी आयुर्वेद एंड पंचकर्म हॉस्पिटल में रविवार को सुबह 9 बजे से नि:शुल्क आयुर्वेद एवं पंचकर्म जांच चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। डॉ. मुकेश प्रजापत ने बताया कि शिविर में सायटिका, गठिया आदि रागों की जांच कर उपचार किया जाएगा।
क्रिकेटप्रतियोगिता: डबोक. डांगी(पटेल) समाज उदयपुर संभाग की खेलकूद क्रिकेट प्रतियोगिता रविवार से शुरू होगी। प्रतियोगिता में 51 टीमें भाग लेंगी।
वनशालाकार्यक्रम: डबाेक. लोकमान्यतिलक प्रशिक्षण महाविद्यालय का वनशाला कार्यक्रम रविवार से सिरोही में होगा। कार्यक्रम प्रभारी डाॅ. हरीश मेनारिया ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रभात फेरी सांस्कृतिक आयोजनों द्वारा लोगों को जागरूक किया जाएगा।