पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राणा प्रतापनगर स्टेशन पर लगेगी प्रताप की आदमकद प्रतिमा

राणा प्रतापनगर स्टेशन पर लगेगी प्रताप की आदमकद प्रतिमा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर अजमेर स्टेशन पर सोलर प्लांट 15 जनवरी तक

लेकसिटीके उप नगरीय रेलवे स्टेशन राणा प्रतापनगर की सार्थकता जाहिर करने के लिए मेवाड़ के युग पुरुष महाराणा प्रताप की आदमकद प्रतिमा लगाई जाएगी। सिटी स्टेशन पर एनर्जी सेविंग के लिए प्रस्तावित सोलर प्लांट और पुल की सीढ़ियां चढ़े बगैर एक से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए लगने वाले एस्केलेटर्स का काम जनवरी में शुरू हो जाएगा।

रेलवे के अजमेर मंडल प्रबंधक नरेश सालेचा ने शनिवार को सिटी स्टेशन के वीआईपी रूम में बताया कि राणा प्रतापनगर स्टेशन के बाहर महाराणा प्रताप की आदमकद प्रतिमा लगाने के प्रति हल्दीघाटी में संग्रहालय संचालक मोहनलाल श्रीमाली ने उत्सुकता प्रकट की थी। प्रताप के नाम वाले स्टेशन पर उनकी प्रतिमा लगाए जाने से स्थानीय रेल यात्रियों को गौरव का अहसास होगा। वहीं बाहर से आने वाले पर्यटकों को महाराणा प्रताप के शौर्य एवं साहसपूर्ण इतिहास इतिहास की जानकारी मिलेगी। डीआरएम सालेचा ने बताया कि श्रीमाली को प्रताप की आदम कद प्रतिमा लगाने की स्वीकृति दे दी गई है।

उदयपुर सिटी तथा अजमेर स्टेशनों पर सोलर पावर प्लांट 15 जनवरी तक स्थापित कर दिए जाएंगे। दिल्ली में सोलर पावर प्लांट निर्माण चल रहा है। कोनकोर कंटेनर डिपो कार्पोरेशन के वित्तीय सहयोग से सोलर प्लांट लगाए जा रहे हैं। इससे उत्पन्न होने वाली उर्जा से सिटी स्टेशन की लाइट, पंखे, एयर कूलिंग प्लांट, कम्प्यूटर चलाए जाएंगे। खपत से अधिक उत्पन्न होने वाली बिजली एवीवीएनएल के ग्रिड में डाली जाएगी। सिटी स्टेशन पर प्रस्तावित एसकेलेटर लगाने के सिविल एवं मेकेनिकल कामों के टेंडर हो चुके हैं। इलेक्ट्रिकल कामों की टेंडर कार्यवाही प्रक्रिया में है। अगले माह तक एसकेलेटर लगाने का काम शुरू हो जाएगा।

डिमांड करने पर सीढ़ी, व्हील चेयर मिलेगी

डीआरएम सालेचा ने बताया कि उदयपुर सिटी स्टेशन के यार्ड में अहमदाबाद ट्रेन के प्लेटफार्म के स्थान पर पिट लाइन खोदने से मीटर गेज प्लेटफार्म अस्थाई रूप से लाइन नंबर 9 को बनाया गया है। इस लाइन का लेवल ट्रेन कोच से काफी नीचा है जिससे बुजुर्ग, निशक्त यात्रियों को तकलीफ हो सकती है। ऐसे यात्रियों की सुविधा के लिए लोहे की अतिरिक्त सीढ़ी या व्हील चेयर की मांग करने पर उपलब्ध कराई जाएगी। रेलवे पूछताछ केंद्र के टेलीफोन पर संपर्क करके या स्टेशन मास्टर से सीढ़ी या व्हील च