- Hindi News
- 16 साल बाद फिर से ताजा हुईं कॉलेज की यादें
16 साल बाद फिर से ताजा हुईं कॉलेज की यादें
बी.एन.कॉलेज ऑफ फार्मेसी में फार्मेसी वीक के दौरान शनिवार को कॉलेज के वर्ष 1988 के बी.फार्मा बेच छात्रों का सम्मेलन आयोजित हुआ। पूर्व छात्र जब करीब 16 साल बाद अपने साथियों से मिले तो उनकी कॉलेज की यादें ताजा हो गई। सभी छात्र अलग-अलग क्षेत्र में कार्यरत हैं तो कई उच्च पदों पर काम कर रहे हैं। कार्यक्रम शुरुआत में 1988 बेच के ही डॉ. आलोक खुटेटा वर्तमान में राजस्थान फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार हैं उन्होंने अपने बेच के सभी साथियों का परिचय कराया। ड्रग कंट्रोलर अजीत जैन, ओनेक्स फार्मास्यूटिकल के चेयरमैन मुकूल जैन, मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना में असिस्टेंट चीफ कंट्रोलर राकेश वर्मा, एल.आर. कॉलेज ऑफ फार्मेसी, सोलन के प्रिंसिपल डॉ. देवेन्द्र सिंह राठौड़, ड्रग कंट्रोलर ललित अजारिया, केटालिस्ट संस्थान के सीएमडी हरमीत सिंह बिन्द्रा ने अपने अनुभव शेयर किए। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. एम.एस. राणावत, प्रोफेसर एस.एस. सिसोदिया, डॉ. नीलू शर्मा ने भी 1988 बेच की अपनी यादों को सांझा किया। अन्त में पूर्व छात्र आनन्द एस. आफले को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। फार्मेसी वीक के अन्य कार्यक्रम में डिबेट कॉम्पटीशन, रंगोली, पोस्टर प्रस्तुति एवं अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
बीएन कॉलेज ऑफ फार्मेसी में कार्यक्रम के दौरान वर्ष 1988 बेच के छात्र।