पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्रिकेट, वालीबॉल और कबड्डी में बीएससी नर्सिंग चतुर्थ वर्ष विजेता

क्रिकेट, वालीबॉल और कबड्डी में बीएससी नर्सिंग चतुर्थ वर्ष विजेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्रिकेट, वालीबॉल और कबड्डी में बीएससी नर्सिंग चतुर्थ वर्ष विजेता

उदयपुर.गीतांजलिस्कूल कॉलेज ऑफ नर्सिंग की ओर से खेल सप्ताह में बीएससी नर्सिंग चतुर्थ वर्ष (आरयूएचएस) ने वालीबॉल कबड्डी का खिताब जीता। बीएससी नर्सिंग चतुर्थ वर्ष (जीयू) कबड्डी में विजेता रहा। सप्ताह का समापन शनिवार को हुआ। डिस्क थ्रो बॉयज में अभिषेक जायसवाल एवं गर्ल्स में एंजिल, जेवेलिन थ्रो बॉयज में सुरेश तेली एवं गर्ल्स में मोनिका, बैडमिंटन गर्ल्स में मंजू एवं बॉयज में अभिषेक पाटीदार, रंगोली में प्रज्ञा एंड ग्रुप प्रथम, फेस पेंटिंग में रेखा, मेहंदी में मीनाक्षी लबाना एवं रेणुका पटेल ने पहला स्थान पाया।

पेसिफिकएकेडमी बना चैम्पियन

उदयपुर.श्रीसाईंसागर टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में पेसिफिक एकेडमी ने वंडर क्रिकेट एकेडमी को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। शिकारबाड़ी ग्राउंड पर फाइनल मुकाबले में पेसिफिक ने 203 रन बनाए। जवाब में वंडर एकेडमी की टीम 65 रन ही बना सकी। राहुल नकवाल मैन ऑफ दी सीरिज, रजत छापरवाल बेस्ट बल्लेबाज, प्रतीक चौधरी गेंदबाज और अरुण लालपुरा बेस्ट फील्डर घोषित किए गए।

विनायककप कल से

उदयपुर.विनायकक्रिकेट एकेडमी की मेजबानी में विनायक कप का आयोजन सोमवार से रेलवे इंस्टिट्यूट ग्राउंड पर किया जाएगा। आयोजन सचिव गिरीश खाब्या ने बताया कि नॉकआउट टूर्नामेंट में 40 टीमें भाग ले रही हैं।

राजेंद्रबने बेस्ट प्लेयर

उदयपुर.सुविविकी इंटर कॉलेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बीएन पीजी के राजेंद्र गाडरी बेस्ट प्लेयर घोषित किए गए। प्रशिक्षक विजेंद्र कुलदीप ने बताया कि गाडरी ने 100, 200 मीटर और लंबी कूद में स्वर्ण पदक हासिल किया।







छात्रा वर्ग में रजनी पाल ने 400 मीटर हर्डल्स एवं 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक पाया।

सिटी-स्पोर्ट्स .