पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कल शहर में कटािरया सहित होंगे तीन मंत्री

कल शहर में कटािरया सहित होंगे तीन मंत्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | शहरमें रविवार को पंचायती राज मंत्री गुलाबचंद कटारिया सहित तीन मंत्री रहेंगे। मेयर रजनी डांगी ने बताया कि सुबह साढ़े नौ बजे गुलाबचंद कटारिया प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

मुख्य अतिथि चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ होंगे, जबकि अध्यक्षता सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक करेंगे। इसके बाद सज्जनगढ़ रोड पर स्वागत द्वार का लोकार्पण होगा। निर्माण समिति अध्यक्ष प्रेमसिंह शक्तावत ने बताया कि मल्लातलाई चौराहों पर पहले सुभाषचंद्र बोस की छोटी प्रतिमा स्थापित थी। तीनों मंत्री हरिदासजी की मगरी स्थित सेवा भारती चिकित्सालय के द्वितीय चरण के शिलान्यास समारोह में भी हिस्सा लेेंगे। मंत्री सुबह नौ बजे सुंदर सिंह भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित चिकित्सा शिविर में, 10.30 बजे सेवाभारती के चिकित्सालय शिलान्यास कार्यक्रम एवं अपराह्न 3 बजे महिला समृद्घि अरबन को-ऑपरेटिव बैंक की हिरणमगरी शाखा के उद्घाटन में हिस्सा लेंगे।