- Hindi News
- सड़क सीमा में पट्टा जारी यूआईटी क्लर्क सस्पेंड
सड़क सीमा में पट्टा जारी यूआईटी क्लर्क सस्पेंड
उदयपुर | पानेरियोंकी मादड़ी क्षेत्र में सड़क सीमा में रही जमीन पट्टा जारी होने पर यूआईटी सचिव राम निवास मेहता ने शुक्रवार को एलडीसी को सस्पेंड कर दिया। इस मामले में अंबा माता थाने में धोखाधड़ी का केस भी दर्ज करवाया गया है। कमलेश सुथार की जमीन सड़क सीमा में रही थी। इसका पट्टा यूआईटी से जारी हो गया। इसे गंभीरता से लेते हुए सचिव रामनिवास मेहता ने एलडीसी सैयद शहादत अली को सस्पेंड कर दिया है। इस मामले में यूआईटी के भूमि अवाप्ति अधिकारी ने सैयद शहादत अली के खिलाफ अंबामाता थाने में मामला दर्ज करवाया है। इधर सस्पेंड क्लर्क का कहना है कि तहसील शाखा ने नियमन शाखा को वस्तुस्थिति की जानकारी नहीं दी। साथ ही कमलेश ने शपथ पत्र भी दे दिया। उस आधार पर यह पट्टा जारी किया गया था। यूआईटी ने स्वामी नगर निवासी कमलेश पुत्र भंवरलाल के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया है। थानाधिकारी जितेंद्र आंचलिया ने बताया कि दोनों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।