आरटीओ : आज बनेंगे महिलाओं के लाइसेंस
उदयपुर | प्रादेशिकपरिवहन अधिकारी कार्यालय (आरटीओ) में शनिवार को विशेष शिविर में महिलाओं और युवतियों के ड्राइविंग लाइसेंस बनेंगे। जिला परिवहन अधिकारी कानसिंह ने बताया कि सुबह 9.30 से शाम 6 बजे तक विभाग परिसर में केवल महिलाएं ड्राइविंग लाइसेंस बनवा पाएंगी। शिविर में लर्निंग लाइसेंस से स्थायी लाइसेंस भी बनाए जाएंगे। लाइसेंस फीस 3 बजे तक जमा होगी, लेकिन लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया शाम 6 बजे तक चलेगी।