- Hindi News
- बजरी ट्रक यूनियन की हड़ताल पर प्रशासन नहीं ले पाया निर्णय
बजरी ट्रक यूनियन की हड़ताल पर प्रशासन नहीं ले पाया निर्णय
उदयपुर | पिछले6 दिनों से जिले में बजरी परिवहन बंद होने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है। लोगों के जारी निर्माण रुके पड़े हैं और उन्हें बजरी नहीं मिल रही। इस पर प्रशासन फिलहाल कोई नीतिगत निर्णय नहीं ले पाया है। बजरी ट्रक यूनियन की कलेक्टर से शुक्रवार को वार्ता होनी थी। इसके लिए यूनियन पदाधिकारी कलेक्ट्री पहुंचे, लेकिन कलेक्टर के व्यस्त होने के कारण वार्ता नहीं हो पाई। इसके बाद यूनियन पदाधिकारी ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा से भी मिले और समस्या से अवगत कराया।
यूनियन अध्यक्ष अंतोष चौधरी ने बताया कि सोमवार को कलेक्टर से मिलेंगे। इसमें अगर निर्णय नहीं होता है तो यूनियन ने कलेक्ट्री के सामने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठने का निर्णय लिया है। जरूरत पड़ी तो भूख हड़ताल पर भी बैठेंगे। इससे एक दिन पूर्व रविवार को यूनियन पदाधिकारी 21 सितम्बर को पंचायतीराज मंत्री गुलाबचंद कटारिया से भी मिलेंगे। मंत्री को यूनियन की मांगों से अवगत कराते हुए इन पर निर्णय की मांग करेंगे।