बीवीएस प्रत्यारोपण का सफल इलाज
उदयपुर | गीतांजलिमेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजी विभाग में (बायोएब्जोर्बेबल स्टेंट) सफल बीवीएस प्रत्यारोपण हुआ है। डॉ. सीपी पुरोहित ने बताया कि नीमच निवासी 52 साल की मंजुला पाटीदार का प्रत्यारोपण किया गया है। मरीज स्वस्थ है। डॉ. पुरोहित ने बताया कि टीम ने तुरंत मरीज की जांच कराई, जिसमें हृदयघात के लक्षण पाए गए। रोगी की मुख्य धमनी एलएडी अवरुद्ध थी, जिसमें संचरण बाधित हो रहा था। एंजियोप्लास्टी में बायोएब्जोर्बेबल स्टेंट डाला गया, जो संभाग का पहला सफल प्रत्यारोपण है।
प्रत्यारोपण की जानकारी देते डॉक्टर।