पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ पीड़ितों के लिए नारायण सेवा ने दिया एक लाख का चेक

बाढ़ पीड़ितों के लिए नारायण सेवा ने दिया एक लाख का चेक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | जम्मू-कश्मीरबाढ़ पीड़ित की सहायतार्थ नारायण सेवा संस्थान की ओर से शुक्रवार को प्रधानमंत्री सहायता कोष के लिए एक लाख रुपए का चेक कलेक्टर आशुतोष पेडणेकर को दिया गया। संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल के नेतृत्व में ट्रस्टी एवं निदेशक जगदीश आर्य, देवेन्द्र चौबीसा, भगवती, भगवान प्रसाद गौड़, विष्णु शर्मा, दीपक मेनारिया फतेह लाल ने चेक भेंट कर सहायतार्थ 3 ट्रक सामग्री भी कश्मीर भेजने की जानकारी दी।

भाजयुमोदेगा 6 लाख का चेक

उदयपुर | बाढ़प्रभावितों के लिए भाजयुमो की ओर से एकत्र राशि शनिवार को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष को सौंपी जाएगी। मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गजपालसिंह राठौड़ ने बताया कि उदयपुर संभाग से करीब 6 लाख रुपए एकत्र किए गए हैं। इसमें कार्यकर्ताओं के साथ आमजन का सहयोग भी शामिल है। यह राशि शनिवार को जयपुर में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष को सौंपी जाएगी।

सहायता राशि का चेक देते नारायण सेवा संस्थान के प्रतिनिधि।