चिकित्सा शिविर कल
चिकित्सा शिविर कल
उदयपुर | वर्धमानस्थानकवासी जैन श्रावक संघ, बालाजी हॉस्पिटल मेवाड़ महिला मण्डल (चंदनबाला महिला मण्डल) के साझे में रविवार सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक पंचायती नोहरे में चिकित्सा शिविर लगेगा। संघ अध्यक्ष वीरेंद्र डांगी ने बताया कि शिविर में हृदय रोग, डायबिटीज, ब्लडप्रेशर, घुटनों का दर्द, नाक-कान-गला, पथरी, हर्निया, स्त्रीरोग आदि का उपचार दिया जाएगा।
महामंडलविधान 25 से
बीसाहुमड़ भवन में 251 महामंडल विधान महोत्सव विश्व शांति महायज्ञ विधान 25 सितंबर से 6 अक्टूबर तक होगा। शुरुआत के मौके पर सुबह 7 बजे कृषि उपज मंडी समिति से शोभायात्रा निकलेगी, जो सेक्टर 11, रेलवे स्टेशन, उदियापोल, सूरजपोल, झीणीरेत, धानमंडी, बड़ा बाजार, घंटाघर, हाथीपोल, देहलीगेट, बापू बाजार होते हुए नगर निगम पहुंचेगी।