- Hindi News
- सूचना नहीं देने वाले फैक्ट्री कारखानों के खिलाफ हो कार्रवाई
सूचना नहीं देने वाले फैक्ट्री-कारखानों के खिलाफ हो कार्रवाई
उदयपुर | नेशनलसेंपल सर्वे (एनएसएसओ) तथा राज्य सरकार के आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय के अधिकारियों की औद्योगिक क्षेत्र के आंकड़े संग्रहण विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला शुक्रवार को संपन्न हुई।
होटल गोल्डन ट्यूलिप के सभागार में कार्यशाला के समापन पर केन्द्रीय सांख्यिकी आयोग नई दिल्ली के महानिदेशक एम.वी.एस. रंगनाथन ने कहा कि वार्षिक औद्योगिक सर्वे में चयनित इकाइयों के अनिवार्य रूप से सूचना संकलित करने के लिए सांख्यिकी संग्रहण अधिनियम 2008 लागू किया गया है। जो इकाइयां जानबूझकर सूचना नहीं दे रही है उनके खिलाफ अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाए। एनएसएसओ के उप महानिदेशक बी.बी. सिंह ने कहा कि वार्षिक औद्योगिक सर्वे के लिए मुख्य कारखाना निरीक्षक एवं श्रम आयुक्त को मिलकर काम करने की जरूरत है। कारखाना निरीक्षक कार्यालय ऐसी पंजीकृत इकाइयों को पाबंद करें कि वे एनएसएसओ की ऑनलाइन रिटर्न फाइल कर उद्योग संबंधित जानकारी उपलब्ध कराए ताकि राष्ट्रीय स्तर पर पंजीकृत औद्योगिक इकाइयों की एनएसएसओ द्वारा तैयार किए जा रहे फ्रेम में शामिल किया जा सके। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए केन्द्रीय सांख्यिकी कार्यालय अपर महा निदेशक जी.सी. मन्ना ने कार्यशाला के समापन की घोषणा की।