पर्यटन स्थलों का किया शैक्षणिक भ्रमण
पेसिफिक विवि के कला महाविद्यालय के विद्यार्थियों को शनिवार को उदयपुर शहर के आसपास के पर्यटन स्थलों का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया। भ्रमण के दौरान 4000 वर्ष पुरानी आहड़ सभ्यता, सुखाडिय़ा सर्कल, फतहसागर, राजीव गांधी पार्क, शिल्पग्राम, सहेलियों कि बाड़ी आदि स्थलों को देखा और जानकारी हासिल की।