नृत्य में अवि साक्षी ने बाजी मारी
उदयपुर|श्री दिगंबरजैन बालिका उमा स्कूल में शुक्रवार को एकल नृत्य स्पर्धा का आयोजन किया गया। वरिष्ठ वर्ग में अवि प्रजापत कनिष्ठ वर्ग में साक्षी सेन पहले स्थान पर रही। प्राचार्या कला करणपुरिया ने बताया कि प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साह से भाग लेते हुए एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। आदिनाथ स्कूल में अंग्रेजी कविता स्पर्धा में आरुषि शर्मा पहले स्थान पर रही।