पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्जिकल आईसीयू में चाहिए 10 सक्शन मशीन, अभी एक के भरोसे हैं 8 मरीज

सर्जिकल आईसीयू में चाहिए 10 सक्शन मशीन, अभी एक के भरोसे हैं 8 मरीज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. एमबी अस्पतालके सर्जिकल आईसीयू में एकमात्र सक्शन मशीन के भरोसे सभी मरीज हैं। दस मरीजों की क्षमता वाले इस आईसीयू में इतनी ही सक्शन मशीनों की जरूरत है, लेकिन एक मशीन के बूते सभी मरीजों की सांस रुकने से बचाना स्टाफ के लिए चुनौती से कम नहीं है।

बारी-बारी से मरीजों को सक्शन मशीन से जोड़कर जान बचानी पड़ रही है। ये वो मशीन है, जो ऑक्सीजन वेंटीलेटर पर रहने वाले बेहोश मरीज की श्वांस नली को साफ रखती है ताकि ऑक्सीजन निर्बाध मिलती रही। श्वांस नली में अवरोध समय रहते नहीं हटने की स्थिति में सांस रुक जाएगी और मरीज की मौत हो सकती है। मेडिसिन के बाद यही दूसरी बड़ी महत्वपूर्ण यूनिट है, जहां ऑपरेशन के बाद मरीजों को लाया जाता है। ईएनटी विभाग का आईसीयू नहीं होने से वहां के मरीज भी यहां भेजे जाते हैं। यहां 8 से 10 मरीज हर समय रहते हैं।

स्टाफ : 18 में से 10 पद भरे हैं

18पद स्वीकृत हैं, लेकिन लंबे समय से 10 का स्टाफ है। गत वर्ष सेवानिवृत हुए डॉ. एस.पी. गुप्ता का एक्सटेंशन 18 सितंबर को पूरा होगा। ऐसे में चुनौती और बढ़ जाएगी। चार में एक युनिट अभी एडहॉक के भरोसे है।

सक्शन प्लांट बंद

इसयुनिट का अलग से सक्शन प्लांट है, लेकिन वो तीन महीनों से बंद पड़ा है। प्लांट शुरू करना तो दूर अभी तकनीकी गड़बड़ी का भी पता नहीं लगाया जा सका है।

सक्शन कितना जरूरी

बेहोशी की हालत में मरीज की श्वांस नली में जमा होने वाला तरल यानी म्यूकस सक्शन मशीन बाहर खींचकर वैक्यूम बनाती है, जो सांस रुकने नहीं देती।

एमबी अस्पताल में सेंट्रलाइज ऑक्सीजन सक्शन प्लांट तैयार हो रहा है, जिससे सभी आईसीयू को जोड़ दिया जाएगा। तब तक ही यह समस्या रहेगी। -डॉ.डी.पी. सिंह, अधीक्षकएमबी अस्पताल

ये चाहिए सर्जिकल आईसीयू को

दो तरह के आईसीयू के रूप में उपयोग रही सर्जिकल युनिट के लिए सक्शन प्लांट जरूरी है या फिर सेंट्रलाइज प्लांट से जोड़ा जाए। हालांकि सेंट्रलाइज प्लांट अभी तैयार नहीं है। 10 बेड के हिसाब से 10 सक्शन मशीनें भी चाहिए। प्लांट शुरू होने तक मशीनों की संख्या बढ़ाकर हालात सुधारे जा सकते हैं। संसाधनों की कमी के बीच पर्याप्त स्टाफ लगाना भी जरूरी है। अस्पताल के बाकी पांच आईसीयू में सक्शन मशीनें लगी हुई हैं।