पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खड़े ट्रक में घुसी कार, दो सर्राफा व्यवसायियों की मौत, कार से मिली 150 किलो चांदी

खड़े ट्रक में घुसी कार, दो सर्राफा व्यवसायियों की मौत, कार से मिली 150 किलो चांदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. खेरोदा थाना क्षेत्र में उदयपुर-मंगलवाड़ हाइवे पर मेनार वाना के बीच बीती रात 3 बजे सड़क पर टायर बदलने के लिए खड़े ट्रक में पीछे से एक कार घुस गई। कार में सवार भीलवाड़ा के दो चांदी व्यवसायों भीलवाड़ा निवासी मुकेश पुत्र भोपाल सिंह पोखरना ओमप्रकाश पुत्र रतन लौहार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव उदयपुर हॉस्पिटल पहुंचाए। सुबह परिजनों की सूचना पर पुलिस ने कार की तलाशी ली तो अंदर 150 किलो चांदी की सिल्लियां मिली। एएसआई भगवती लाल ने बताया कि सोमवार रात करीब 3 बजे वाना-मेनार के बीच टायर बदलने के लिए खड़े ट्रक में पीछे से एक कार अाकर घुस गई। कार में मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। सुबह पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया। इधर, हादसे के बाद पुलिस उपाधीक्षक वीराराम चौधरी सहित थानाधिकारी खेरोदा भींडर भी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया, जिसको पुलिस ने सुचारू करवाया।

हादसे के बाद कई घंटे तक मौके पर पड़ी रही कार में डेढ़ क्विंटल चांदी का पता अगले दिन पता चला। थानाधिकारी दर्शन सिंह ने बताया कि दोनों चांदी के व्यापारी थे और वह अहमदाबाद से चांदी खरीदकर भीलवाड़ा जा रहे थे। रात करीब 12 बजे खेरवाड़ा के आसपास मृतक ने फोन कर अहमदाबाद से रवाना होने की बात कही।