पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बोर्ड बैठक के बाद ही बनेंगी समितियां

बोर्ड बैठक के बाद ही बनेंगी समितियां

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. नगर निगम में नया बोर्ड बने करीब ढ़ाई माह हो गए, मगर अब तक शहर की सरकार को चलाने वाली 14 समितियां तय नहीं हुई हैं। दूसरी तरफ आगामी 13 फरवरी को बोर्ड बैठक बुला ली गई है। जो एजेंडा जारी किया गया है उसमें समितियों से जुड़ा बिंदु शामिल नहीं है। ऐसे में नए बोर्ड की पहली बैठक के बाद ही समितियाें का गठन हो सकेगा। पिछले साल 27 नवंबर को मेयर के रूप में चंद्रसिंह कोठारी ने पद भार संभाला था।

निगम चुनाव के ठीक बाद पंचायत चुनाव आने से गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया सहित संबंधित भाजपा नेता पंचायत चुनाव की तैयारी में व्यस्त हो गए। इस कारण समितियों को लेकर आरंभिक चर्चा भी नहीं हो पाई है। समितियों के गठन में कटारिया जिला पदाधिकारियों की अहम भूमिका रहती है।

समितियों के ठप होने से नहीं बढ़ी पार्षदों की सक्रियता

नगर निगम की समितियां नहीं बनने से निगम में पार्षदों की सक्रियता नहीं बढ़ पाई है। कुछ ही पार्षद नियमित रूप से निगम रहे हैं, मगर उनका भी शाखाओं में आना जाना शुरू नहीं हुआ है। आने वाले दिनों में जो भी काम होंगे उसमें समिति अध्यक्ष सदस्य के रूप में पार्षदों की अहम भूमिका रहेगी, मगर फिलहाल समितियां नहीं बनने से पार्षद इसलिए रुचि नहीं दिखा रहे हैं कि उनके पास जब जिम्मेदारी ही नहीं है तो किसी को निर्देश कैसे दे। इन कामों से जुड़े कर्मचारी भी व्यस्त नहीं हैं।

गठन नहीं हो पाने से जनता से जुड़े कई काम अटके

स्वीकृति विपरीत अवैध निर्माण तोड़नेे का काम तो नया बोर्ड बनने के बाद से लगातार जारी है, इसके चलते राजस्व शाखा सक्रिय बनी हुई है, मगर दूसरे काम एक तरह से ठप पड़े हैं। दूसरी शाखाओं के कर्मचारी इसलिए सक्रिय होकर काम में जुट नहीं पाए हैं कि अभी तो समितियां ही नहीं बनी हैं। नया समिति अध्यक्ष किस सोच का होगा, ऐसे में अभी मेहनत करने का कोई मतलब नहीं रहेगा। कुछ पार्षद नए काम के प्रस्ताव दे रहे हैं उनको भी फाइल में संभाल कर रखा जा रहा है।

प्रशासनिक समिति, समझौता, भवन अनुमति, निर्माण समिति, स्वास्थ्य, गैराज, प्रकाश व्यवस्था, वित्त, राजस्व समिति, उद्यान, विधि, गंदी बस्ती सुधार, विरासत संरक्षण, सांस्कृतिक समिति

चर्चा नहीं हो पाई थी

नगर निगम की समितियों को लेकर अभी चर्चा नहीं हो पाई है। 13 फरवरी को होने वाली बोर्ड बैठक के बाद ही समितियों का गठन हो पाएगा। चंद्र सिंह कोठारी, मेयर