पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मकान खाली करने की धमकी पर दो हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार

मकान खाली करने की धमकी पर दो हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. हाथीपोल थाना पुलिस ने मिशन कंपाउंड स्थित घर खाली कराने के लिए धमकाने के आरोप में दो हिस्ट्रीशीटर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि मामले में भूपालपुरा निवासी हिस्ट्रीशीटर सिलवेस्टर उर्फ दीपू पुत्र डेनियल सतीश, पानेरियों की मादड़ी निवासी किरण उर्फ कांचा पुत्र ख्‍यालीलाल मेनारिया और उनके साथी सज्जननगर निवासी अजहरुद्दीन उर्फ अज्जू पुत्र सिराजुद्दीन खान को गिरफ्तार किया है।
2 फरवरी को मिशन कम्पाउंड निवासी जोन जय कुमार ने रिपोर्ट दी थी कि रात पौने आठ बजे सिलवेस्टर उसके साथियों के साथ पहुंचा था। घर के बाहर बैठकर इन्होंने शराब पी और मना करने पर धमकाया और मकान खाली करने की धमकी दी। रिपोर्ट पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सिलवेस्टर के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमले, दुष्कर्म, आर्म्स एक्ट, जेल से भागने जैसे 12, किरण के खिलाफ 17 और अजहरुद्दीन के खिलाफ 2 मुकदमे दर्ज हैं।