पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मल्लातलाई से रामपुरा तक डोर टू डोर कचरा एकत्र करने का काम शुरू

मल्लातलाई से रामपुरा तक डोर टू डोर कचरा एकत्र करने का काम शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. स्वच्छता मित्र योजना के तहत मल्लातलाई चौराहा से रामपुरा तक डोर टू डाेर कचरा एकत्र करने का काम सोमवार से शुरू हो गया। मेयर चंद्रसिंह कोठारी ने सुभाष चौराहा से इस अभियान की शुरुआत की।

मैसर्स अमित इंटरप्राइजेज यहां के मकान, दुकानों से डोर टू डोर कचरा एकत्र करेगा। फर्म कचरा एकत्र करने के बदले 100 वर्ग मीटर से छोटे मकान से 40 रुपए, इससे बड़े मकान से 50 रुपए, व्यावसायिक प्रतिष्ठान से 80 रुपए और ढाबे, होटल, रेस्टोरेंट, बेकरी से 100 रुपए मासिक शुल्क के रूप में वसूलेंगी।

इस मौके पर जगदीश चंद्र सोनवाल, पार्षद बी.एल.कटारा, चांदनी गौड़, रमेश चंदेल पूर्व पार्षद कमलेश जावरिया भी मौजूद थे।