- Hindi News
- तलवार से हमले के आरोपी पिता को कैद, बेटा फरार
तलवार से हमले के आरोपी पिता को कैद, बेटा फरार
लीगल रिपोर्टर. उदयपुर | गोगुंदाकस्बे में चार वर्ष पूर्व भूमि विवाद को लेकर एक परिवार पर तलवार तथा लाठी से हमला करने के आरोपी पिता को तीन वर्ष कैद की सजा सुनाई गई जबकि उसके पुत्र को फरार घोषित किया गया है। अपर सेशन जज 4 की अदालत ने पोगरा खुर्द निवासी रूपसिंह राजपूत को सजा सुनाई। पुत्र गणपत सिंह को फरार घोषित किया गया। बाप-बेटे ने 24 मार्च 2011 को पड़ोसी रमेश पालीवाल, प|ी निर्मला पुत्री शैल प्रभा पर घर में घुस कर हमला किया था, जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
घायल शैल प्रभा को गंभीर अवस्था में कई महीनों तक उपचार के बाद बचाया जा सका था।