पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राधा के संग श्याम खेले होली रे...

राधा के संग श्याम खेले होली रे...

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | नारायणसेवा संस्थान के लियो का गुड़ा स्थित सेवा महातीर्थ गार्डन में सोमवार को फाग महोत्सव हुआ। इस अवसर पर दयालु महाराज की 20 सदस्ययी संगीतमय भजन मंडली द्वारा फूल-होली खेलते हुए राधा-कृष्ण भक्ति तथा श्रृंगार-परक गीतों की प्रस्तुतियां दी। मंडली द्वारा सावरियां थारी याद सातवें रे महिनों फागण को...,पिया संग खेलु होली फागण आयो रे...राधा के संग श्याम खेले होली रे...,रंग मत डाले सावरियां मेरी चुनरियां भीग जावेली..., होली के संग खेले रघुवीरा... आदि भजन प्रस्तुत किए। इसके साथ ही आकर्षक झांकियां भी सजाई गई। इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल, निदेशक वंदना अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

सेवा महातीर्थ गार्डन में आयोजित फाग महोत्सव में प्रस्तुति देते कलाकार।