पद्मश्री लीलाधर का व्याख्यान 21 को
उदयपुर | सुविविहिंदी विभाग की ओर से होने वाले व्याख्यान कार्यक्रम में 21 फरवरी को प्रसिद्ध कवि और चिंतक पद्मश्री लीलाधर जगूड़ी काव्य पाठ करेंगे। हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. माधव हाड़ा ने बताया कि लीलाधर जगूड़ी के काव्य पाठ से विद्यार्थियों को मार्गदर्शन मिलेगा। उन्होंने बताया कि कवि लीलाधर को पद्मश्री और रघुवीर सहाय सहित कई सम्मान मिल चुके हैं।