अधिकारी सम्मेलन शुरू
उदयपुर | राजकीयमीरा कन्या महाविद्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना का संभाग स्तरीय कार्यक्रम अधिकारी सम्मेलन शुरू हुआ। मुख्य अतिथि शिक्षाविद डॉ. परमेन्द्र दशोरा ने कहा की राष्ट्रीय सेवा योजना का प्रमुख कार्य संपूर्ण जीवन की योजनाओं का बीजारोपण और सेवा भावना के साथ व्यक्तित्व निर्माण है। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मिलाप चंद जैन ने की। इस अवसर पर उप प्राचार्य डॉ मंजू चतुर्वेदी, डॉ. सरोज गुप्ता, डॉ. यदुगोपाल शर्मा आदि उपस्थित थे।