शिवरात्रि की तैयारियां शुरू
उदयपुर | भूपालपुरास्थित पशुपति नाथ महादेव मंदिर में 17 फरवरी को महाशिवरात्रि पर विविध अनुष्ठान होंगे। पशुपतिनाथ महादेव मंदिर सेवा समिति के प्रवक्ता नंदलाल मंदवानी ने बताया कि महाशिवरात्रि पर पशुपतिनाथ महादेव का जलाभिषेक किया जाएगा तथा मनमोहक शृंगार धराया जाएगा। इस मौके पर भजन संध्या होगी। इसके साथ ही विविध अनुष्ठान होंगे। समिति के अध्यक्ष अशोक मंदवानी ने बताया कि मंदिर पर रंग रोगन, सजावट आदि तैयारियां शुरु हो गई है।