पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंक कर्मचारी अधिकारियों ने किया प्रदर्शन

बैंक कर्मचारी-अधिकारियों ने किया प्रदर्शन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. शहरकी सभी बैंकों की शाखाओं एवं कार्यालयों के कर्मचारी, अधिकारियों ने 10वें वेतन समझौते को शीघ्र लागू करने की मांग को लेकर सोमवार को भोजनावकाश के दौरान बैंक तिराहे पर प्रदर्शन किया। यूनाईटेड फोरम आॅफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर हुए इस प्रदर्शन में कर्मचारियों ने भारतीय बैंक संघ केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद सभा को सं‍बोधित करते हुए यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के संयोजक डीके जैन ने कहा कि बैंककर्मियों का दसवां वेतन समझौता 1 नवम्बर 2012 से लागू होना है लेकिन संघ केन्द्र सरकार की अनदेखी से समझौता नहीं हो पा रहा है। यूनियंस ने मांग की है कि बैंक कर्मियों का वेतन समझौता नहीं हुआ तो हड़ताल पर जाने को मजबूर होना पड़ेगा।