पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दस हजार उपभोक्ताओं को मिला ‘गलत अकाउंट नंबर’ का मैसेज

दस हजार उपभोक्ताओं को मिला ‘गलत अकाउंट नंबर’ का मैसेज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्या करें ग्राहक

डीबीटीएलयोजना से जुड़े ग्राहकों के सामने कई तरह की परेशानियां भी रही हैं। बीते दो दिनों में 10 हजार उपभोक्ताओं को अकाउंट नंबर गलत होने का मैसेज मिला। ऐसे उपभोक्ता हाल ही में योजना से जुड़े थे। अपने हिस्से की सब्सिडी दूसरे खाते में नहीं चली जाए, इस डर से ग्राहकों ने तुरंत एजेंसियों पर संपर्क करना शुरू कर दिया। पता चला कि एसबीबीजे, एसबीआई के 11 डिजिट वाले अकाउंट नंबर सर्वर ने गलत मान लिए।

डीबीटीएल योजना में उपभोक्ताओं के जुड़ने का दौर जारी है। जिले में 70 प्रतिशत (करीब 140 लाख) उपभोक्ता योजना से जुड़ चुके हैं। एजेंसी पहुंचने पर जानकारी मिली कि सर्वर की खराबी के कारण उनका खाता नंबर गलत मान लिया गया। एसबीबीजे, एसबीआई में 11 डिजिट का खाता नंबर होने के कारण ये परेशान हुई, जबकि आमतौर पर 16 डिजिट का नंबर होने के कारण डीबीटीएल के आवेदन में भी 16 डिजिट का बॉक्स बना हुआ है। इसी तरह से मरुधरा बैंक ग्राहकों को भी परेशानी हुई। बताया गया कि हाल ही में मेवाड़ आंचलिक बैंक मरुधरा बैंक हो गया है, ऐसे में डेटा सर्वर से कनेक्ट होने में देरी हुई। सोमवार तक गलत बता रहे खातों की स्थिति फिर से सही हो गई।

^सीधे ही कंपनी द्वारा सब्सिडी जमा नहीं होती। सरकार द्वारा पहले नेशनल पेमेंट कार्पोरेशन ऑफ इंडिया को सब्सिडी का बजट दिया जाता है। कार्पोरेशन द्वारा बैंकों के माध्यम से सब्सिडी दी जाती है। लंबी प्रक्रिया में सर्वर की समस्या भी हो सकती है। अब सामान्य हो गया है। राकेशतिवाड़ी, सेल्स ऑफिसर, आईओसीएल

> आवेदन भरते समय ध्यान दें। बैंक अकाउंट नंबर डिजिट 16 से कम होने पर आगे 0-0 लिखकर खानों में पूर्ति करें।

> गलत नंबर की जानकारी का मैसेज आने की स्थिति में एजेंसी पर संपर्क करें, नंबर में बड़ी गलती भी सुधर सकती है।

> बैंक अकाउंट एक से अधिक होने की स्थिति में वही नंबर एजेंसी पर दें, जिसमें आधार कार्ड दे रखा है।

> प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद सब्सिडी जमा नहीं हो रही हो तो एजेंसी और बैंक में संपर्क करें।