- Hindi News
- उदयपुर की निशक्त महिला ने गोवा सीएम को भेजा नोटिस
उदयपुर की निशक्त महिला ने गोवा सीएम को भेजा नोटिस
उदयपुर | गोवाके मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर को विकलांगता के खिलाफ बयान देने पर 5 लाख रुपए प्रतिष्ठा हनन करने का नोटिस भेजा गया है। अंबावगढ़ कच्ची बस्ती निवासी परवीन बानो के अधिवक्ता संजय शाह ने सीआरपीसी की धारा 80 के तहत नोटिस दिया है। 23 जनवरी को टीवी चैनल्स समाचार पत्रों में बताया गया था कि मुख्यमंत्री ने निशक्तों के लिए कहा था कि ऐसे लोग भगवान की लापरवाही से बने होते हैं। इस आपत्तिजनक बयान पर नोटिस भेजा गया है।
यूसीसीआईका गोल्डन जुबली ईयर 12 को
उदयपुर | उदयपुरचैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का गोल्डन जुबली ईयर 12 फरवरी को मनाया जाएगा। मादड़ी स्थित चैम्बर भवन में होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया और विशिष्ट अतिथि हीरो मोटोकॉर्प के एमडी सुनिल कांत होंगे।